नैनीताल, फरवरी 16 -- नैनीताल, संवाददाता। लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से पारस्परिक स्थानांतरण की मांग को लेकर शुरू किया गया कार्य बहिष्कार आठवें दिन सोमवार को भी जारी रहा। एसोसिएशन ने कहा कि जब तक मांगों का समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। लोनिवि मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमेश सनवाल ने बताया कि पूर्व में पारस्परिक स्थानांतरण हमेशा प्रमुख अभियंता स्तर से ही किए जाते रहे हैं, लेकिन वर्तमान में स्थानांतरण शासन स्तर से करने के कारण पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया लंबित हो गई है। इससे मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन की मांग है कि पारस्परिक स्थानांतरण को पुनः प्रमुख अभियंता स्तर से ही कराया जाए, जिससे समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके। अभी तक आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके...