नैनीताल, फरवरी 9 -- नैनीताल संवाददाता। लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की ओर से पारस्परिक स्थानांतरण की मांग को लेकर लोनिवि प्रांतीय खंड कार्यालय में कार्य बहिष्कार किया गया। एसोसिएशन ने पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया को प्रमुख अभियंता स्तर से ही कराए जाने की मांग की है। सोमवार से लोनिवि मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से पूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमेश सनवाल ने बताया कि पूर्व में पारस्परिक स्थानांतरण प्रमुख अभियंता स्तर से ही किए जाते रहे हैं, लेकिन वर्तमान में शासन स्तर से स्थानांतरण किए जाने के कारण पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया लंबित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से कर्मचारियों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जब तक मिनिस्टीरियल कार्मिकों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.