विकासनगर, दिसम्बर 19 -- साहिया मुख्य मार्ग पर हुए अतिक्रमण को लेकर दिए नोटिस के बाद शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान व्यापारियों की ओर से विरोध भी किया गया। कुछ व्यापारियायें ने खुद ही टीम के पहुंचने से पहले ही अतिक्रमण खुद हटाना शुरू कर दिया। इस दौरान लोनिवि ने नालियों, फुटपाथों पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। विदित हो कि हाईकोर्ट ने हाइवे और स्टेट हाइवे पर हुए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए हैं। निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग ने साहिया के मुख्य मार्गों पर 164 अतिक्रमण चिह्नित कर लाल निशान लगाए थे। 22 नवंबर को विभाग की और से अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर खुद अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। वहीं नोटिस प्...