लातेहार, फरवरी 13 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित प्रसिद्ध पर्यटक स्थल लोध फॉल में पिछले वर्ष भारी बारिश के दौरान बरसात के मौसम में पुल एवं रेलिंग टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग एवं पर्यटन विभाग द्वारा पुल व रेलिंग पर जाने पर रोक लगाते हुए सूचना बोर्ड लगाया गया था। इस कारण पर्यटन सत्र के दौरान लोध फॉल पहुंचे पर्यटकों को झरने का नजारा नजदीक से देखने में निराशा का सामना करना पड़ रहा था। अब पर्यटकों के लिए खुशखबरी है कि पुल व रेलिंग की मरम्मती का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मरम्मती कार्य पूरा होने के बाद उपप्रमुख सह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अभय मिंज ने फीता काटकर पुल व रेलिंग का पुनः उद्घाटन शुक्रवार को किया। उद्घाटन के साथ ही पर्यटकों के लिए रेलिंग तक जाने की सुविधा बहाल कर दी गई। वहीं उपप्रमुख श्री मिंज ने क...