लातेहार, फरवरी 9 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के लोध फॉल पर्यटक स्थल में पिछले साल भारी बारिश से बरसात के मौसम में लोध फॉल का पुल और रेलिंग टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे कारण वन विभाग और पर्यटक विभाग द्वारा बोर्ड लगाकर पुल व रेलिंग पर जाने की मनाही थी। इससे पर्यटकों को इस सीजन में लोध फॉल का नजारा देखने में काफी परेशानी हुई। कई लोग पुल के दूसरी ओर नहीं जासके थे और इस कारण नाराजगी भी जताई थी। परंतु लोध फॉल का पानी कम होते ही क्षतिग्रस्त पुल व रेलिंग की मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए वनरक्षी कुणल कुमार ने बताया कि पुल व रेलिंग क्षतिग्रस्त का मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। अगले 13 फरवरी दिन शुक्रवार से पुल का बंद रास्ता आम लोगों के साथ-साथ पर्यटक के लिए खोल दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...