लातेहार, दिसम्बर 10 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत लोध गांव स्थित लोध फॉल इंट्री काउंटर को बुधवार को जिप सदस्य इस्तेला नगेसिया, ग्राम प्रधान फ्रांसीस केरकेट्टा और कई ग्रामीणों की उपस्थिति में बंद करा दिया गया। ग्रामीणों और इको विकास समिति के बीच जारी विवाद को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। जिप सदस्य इस्तेला नगेसिया ने बताया कि जब तक ग्रामीणों और इको विकास समिति के बीच आपसी विवाद ग्राम सभा में सुलझ नहीं जाता, इंट्री काउंटर बंद रखना ही उचित है। उन्होंने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि समिति के माध्यम से पैसा तो लिया जाता है, पर गांव और पर्यटन स्थल का विकास नहीं किया जाता। श्री नगेसिया ने बताया कि लोध जलप्रपात तक पहुंचने वाली पुलिया पिछले चार महीनों से धंसी हुई है, लेकिन उसकी मरम्मत तक नहीं कराई गई। इससे पर्यटकों की जान जोखि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.