लातेहार, दिसम्बर 16 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत लोध ग्राम में मंगलवार को ग्राम प्रधान फ्रांसीस केरकेट्टा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र की जिप सदस्य इस्तेला नगेशिया सहित आसपास के विभिन्न ग्रामों के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य लोध फॉल से संबंधित इको विकास समिति द्वारा विगत पांच वर्षों में संग्रहित धनराशि के लेखा-जोखा की समीक्षा करना था। बैठक में इको विकास समिति के कोषाध्यक्ष राधेश्याम नगेशिया एवं पूर्व अध्यक्ष सुनील नगेशिया भी उपस्थित हुए, जिनसे ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा समिति के आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने की मांग की गई। इस दौरान कोषाध्यक्ष ने जानकारी दी कि समिति के खाते में लगभग 11 लाख रुपये शेष हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किय...