हरदोई, मई 5 -- हरदोई। बघौली सहकारी गन्ना विकास समिति के अनुरोध पर लोधी ग्राम पंचायत की भूमि प्रबंध समिति ने .0650 हेक्टेयर भूमि,गन्ना समिति के कार्यालय को बनाए जाने के लिए नि:शुल्क आवंटन का प्रस्ताव दिया है। आयुक्त गन्ना एवं चीनी तथा निबंधक सहकारी गन्ना एवं चीनी मिल समितियां प्रमोद कुमार उपाध्याय ने जिलाधिकारी से उक्त भूमि गन्ना विकास विभाग हरदोई के नाम दर्ज करवाने का अनुरोध किया है, ताकि वहां पर समिति कार्यालय बनाया जा सके। जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता ने बताया सहकारी गन्ना विकास समिति बघौली का कार्यालय गन्ना नेत्र चिकित्सालय के भवन में संचालित है। पर बघौली क्षेत्र से दूर होने के कारण किसानों को समस्याओं का सामना करना होता है। आवश्यक कार्यों के लिए व्यर्थ की दौड़भाग करनी होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.