शाहजहांपुर, फरवरी 20 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। वार्ड संख्या 3 के मोहल्ला लोधीपुर में गाटा संख्या 16 पर किया गया अवैध अतिक्रमण प्रशासन ने हटवा दिया। राजस्व अभिलेखों में बंजर दर्ज इस भूमि पर लंबे समय से कब्जा होने के कारण यहां प्रस्तावित पेयजल परियोजना अटकी हुई थी। कार्रवाई के बाद अब ओवरहेड टैंक और ट्यूबवेल निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। क्षेत्रीय पार्षद रूपेश कुमार वर्मा ने इस मुद्दे को नगर निगम बोर्ड बैठक में उठाया था और संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निगम और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की सहायता से अवैध निर्माण हटाया। कार्रवाई के दौरान राजस्व कर्मी भी मौजूद रहे। पार्षद ने बताया कि उक्त भूमि पर क्षेत्रवासियों को नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.