अलीगढ़, फरवरी 13 -- लोधा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव गोविन्दपुर फगोई निवासी एक युवक की पत्नी घर से कीमती जेवरात और नकदी लेकर लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी जब महिला का कोई सुराग नहीं लगा तो पीड़ित पति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर लोधा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित विमल कुमार शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी गांव गोविन्दपुर फगोई ने बताया कि उसकी शादी 18 दिसंबर 2019 को एक युवती के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं जो वर्तमान में पिता के पास ही हैं। पीड़ित के अनुसार 1 फरवरी को दोपहर करीब 1:30 बजे वह मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान उसकी पत्नी मौका पाकर घर में रखे कीमती जेवरात और नकदी लेकर चली गई। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी अप...