सराईकेला, अक्टूबर 7 -- राजनगर, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए राजनगर प्रखंड के लोधा पहाड़ क्षेत्र में सोमवार को एक आमसभा हुई। यह सभा सुबह 7 बजे लोधा बाबा पूजा स्थल के पास हुई, जिसकी अध्यक्षता सोसो गांव के ग्रामीण मुंडा सुरेश सुरीन ने की। सभा में ईचा, रेगरबेड़ा, बनकसाई और बालीडीह गांव के दर्जनों युवा एवं ग्रामीण शामिल हुए। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लोधा पहाड़ में किसी भी परिस्थिति में पेड़ों की कटाई नहीं होने दी जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि पहाड़ की हरियाली ही उनकी असली पहचान है और इसे बचाना अब उनका सामूहिक दायित्व बन गया है। ग्रामीण युवाओं ने क्षेत्रीय समन्वय और त्वरित सूचना साझा करने के उद्देश्य से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया। यह समूह किसी भी प्रकार से पेड़ों की अवैध कटाई की सूचना मिलते ही कार्रवाई सुनिश्चित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.