घाटशिला, मार्च 23 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड स्थित लोधाशोली गांव के पातर टोला निवासी जयराम पातर नामक युवक (26 वर्ष) की आंध्र प्रदेश में कुरनूल के समीप बिजली खंभे पर करंट लगने से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के चचेरे भाई लखींद्र पातर के मुताबिक जयराम पातर गांव के अन्य कुछ युवकों के साथ मजदूरी करने आंध्र प्रदेश गया था। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिला के एडोनी में बिजली खंभा गाड़ने वाली किसी कंपनी में प्रशांत रेड्डी नामक ठेकेदार के अंडर में मजदूरी करता था। शनिवार को जयराम एक अन्य युवक के साथ बिजली के खंभे पर चढ़ कर काम कर रहा था। इस दौरान करंट लगने से वह खंभे से नीचे आ गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस बात की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार एवं गांव में मातम छा गया। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी इस मामले को लेकर पूर्वी सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.