मुरादाबाद, मार्च 13 -- मुरादाबाद-दिल्ली मार्ग पर तेज रफ्तार कंटेनर ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर लगने के बाद कार कई पलटे खाकर दूसरी साइड में आकर रुकी। हादसे में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को निकालकर अस्पताल भिजवाया। कुंदरकी थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी मुसऊद अपनी पत्नी ताहिरा भाई आलम और भाभी के साथ अमरोहा रिश्तेदारी में गए हुए थे। बुधवार दोपहर में कार में सवार होकर सभी लोग घर जा रहे थे। जैसे ही कार सवार लोग पाकबड़ा थाना क्षेत्र के लोदीपुर राजपूत स्थित हाईवे पर पहुंचे तभी पीछे की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार हाईवे पर पलटे खाते हुए डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी साइड में जाकर रुकी। सूचना मिलते ही पुलिस आ गई। पुलिस ने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.