औरंगाबाद, फरवरी 13 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में बिजली विभाग की टीम ने बिजली चोरी के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान तीन अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से बिजली उपयोग करते लोग पकड़े गए। जांच में मीटर बायपास कर और अवैध कनेक्शन के माध्यम से बिजली उपयोग करने के मामले सामने आए। इस मामले में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने कहा कि बिजली चोरी दंडनीय अपराध है और विभाग से प्राप्त आवेदन के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे। सहायक विद्युत अभियंता अशोक राज ने बताया कि बिजली चोरी से विभाग को राजस्व की क्षति होती है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उपभोक्ताओं से वैध कनेक्...