जहानाबाद, नवम्बर 24 -- मेहन्दीया, एक संवाददाता प्रखंड के मैनपुरा पंचायत के ग्राम लोदीपुर में वार्षिक ग्राम सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन लोदीपुर ग्राम के सामुदायिक भवन में किया गया जिसकी अध्यक्षता मुखिया अशोक कुमार शर्मा ने की। इस ग्राम सभा में जीपीडीपी एवं समुचित ग्राम विकास के लिए वार्षिक योजनाएं लिया गया एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक उपवन कुमार को कार्य में लापरवाही के चलते हटाया गया एवं रामावती देवी को नया स्वच्छता पर्यवेक्षक बनाया गया। इसकी जानकारी देते हुए मुखिया अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि ग्राम सभा में पंचायत के विकास कार्यों आदि की चर्चा की गई एवं विकास से संबंधित योजनाएं ली गयी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रमुखता के तौर पर वैसे योजनाओं का चयन किया गया जो किसी भी ग्राम के लिए जरूरी था। इस अवसर पर पंचायत सचिव ट्विंकल कुमार के अलावे पंचाय...