भागलपुर, जनवरी 5 -- लोदीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेम-प्रसंग में किशोरी के फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर लड़की के परिजन रविवार को लोदीपुर थाना में शिकायत करने के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि लड़का-लड़की दोनों अलग समुदाय के हैं। लड़की नाबालिग है। परिजन ने कहा कि ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी और वहीं लड़के के साथ चली गई। लोदीपुर पुलिस ने बताया कि आवेदन दिया गया। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...