बिहारशरीफ, मई 9 -- लोदीपुर गांव के महादलित टोला में लगा शिविर लोगों को दी गयी योजनाओं की जानकारी फोटो : लोदीपुर कैंप : बिंद की ताजनीपुर पंचायत में शुक्रवार को डॉ. अम्बेडकर शिविर में शामिल बीडीओ जफरूद्दीन व अन्य। बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड की ताजनीपुर पंचायत, लोदीपुर व जमसारी पंचायत में शुक्रवार को शिविर लगाकर महादलित परिवारों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। डॉ अम्बेडकर समग्र विकास शिविर में लोगों की व्यक्तिगत समस्याओं का निदान किया गया। बीडीओ जफरूद्दीन ने बताया कि योजनाओं की जानकारी के अभाव में लाभ से कई लोग वंचित रह जाते हैं। इस शिविर का मकसद महादलित परिवारों को शत प्रतिशत लाभ दिलाना है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक शौचालय व व्यक्तिगत शौचालय योजना से महादलितों के हर परिवार को आच्छादित किया जाएगा। शिविर में सार्वजनिक जन वितरण प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.