धनबाद, मार्च 19 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि लोदना ओपी क्षेत्र के लोदना बाजार में मंगलवार की शाम को धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास का आरोप लगा कर जमकर हंगामा हुआ। इस बात को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई, जिसके बाद काफी संख्या में लोग जुट गए। धनबाद से आए ईसाई मिशनरी के तीन लोगों को लोगों ने पकड़कर लोदना पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए लोगों के समर्थन में कुछ स्थानीय लोग ओपी पहुंचकर छोड़ने की मांग करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता व काफी संख्या में लोग लोदना ओपी पहुंच गए। धर्म परिवर्तन कराने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे, जिसके बाद माहौल गरम हो गया। हंगामे के बाद देर रात दिलीप गुप्ता ने अपने भाई विनोद गुप्ता और बाहर से आए तीन लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत की है। जोड़ापोखर इंस्पेक्टर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.