धनबाद, जनवरी 20 -- अलकडीहा। लोदना मल्लाह पट्टी मैदान में सोमवार को जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) का मिलन समारोह हुआ। इसमें संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम और झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह उपस्थिति थे। सामरोह में ब्यास संजय पासवान ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सबको मन्त्रमुग्ध कर दिया। मौके पर ललन पासवान, अनिल सिंह, संजीत सिंह, रंजय सिंह, रामबाबू सिंह, शिव पासवान, जोनी कुमार, संतोष मिश्रा, रितेश निषाद, उपेंद्र पासवान, श्वेता किन्नर व लोदना जीएम एके सिन्हा, पीओ अनिल कुमार, एसके सिन्हा, एम कुंडू, अंकित कुमार, राकेश कुमार थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...