धनबाद, जनवरी 26 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। लोदना ओपी पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में शनिवार की देर रात दो स्थानों पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। पुलिस ने बागडिगी कोलियरी से त्रिभुवन पासवान और लोदना घमंडी पट्टी से सन्नी पासवान नामक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों युवक की निशानदेही पर पुलिस ने कुइयां आमटाल जाने वाले मुख्य मार्ग स्थित झाड़ी के एक गड्ढे से जली हुई बाइक बरामद किया है। लोदना ओपी प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि बागडिगी निवासी रविंद्र कुमार पासवान के घर के गैरेज से 30 दिसंबर बाइक चोरी हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...