धनबाद, मार्च 20 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। विधानसभा में बुधवार को झरिया विधायक रागिनी सिंह ने सूचना के तहत विधानसभा अध्यक्ष को बताया कि झरिया विधानसभा क्षेत्र के अधीन लोदना में धर्म परिवर्तन को लेकर दो गुटों में आक्रोश है। वहीं मामले को लेकर पुलिस उदासीन है। मालूम हो कि झरिया के लोदना में धर्म परिवर्तन को दो दिन पूर्व काफी हंगामा हुआ था। प्रार्थना सभा में हिन्दू समाज के कुछ लोगों ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया था। पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोग, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल आदि के कार्यकर्ता पहुंचे और विरोध किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.