धनबाद, फरवरी 7 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। लोदना क्षेत्रीय सभागार में शुक्रवार को लोदना क्षेत्रीय प्रबंधन ने सलाहकार समिति की बैठक बुलाई। इसमें भारतीय मजदूर संघ, कोयला इस्पात मजदूर पंचायत और जनता मजदूर संघ के पदाधिकारी शामिल हुए। क्षेत्रीय प्रबंधन ने यूनियन पदाधिकारियों से 12 फरवरी को घोषित हड़ताल के संबंध में चर्चा की और प्रोडक्शन में सहयोग करने की अपील की। प्रबंधन ने कहा कि देश को कोयले की अत्यंत आवश्यकता है, इसलिए वे उत्पादन कार्य में सहयोग करें। इस पर कोयला इस्पात मजदूर पंचायत के बिहारी लाल चौहान और जमसं के शिवजी सिंह ने हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की, जबकि भारतीय मजदूर संघ के इस्माइल मलिक ने स्वयं को हड़ताल से अलग रखने की बात कही। बैठक में एजीएम परवेज आलम, एपीएम डीके सिंह आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.