मधेपुरा, मार्च 9 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। अरार थाना पुलिस ने लोडेड कट्टा और जीवित कारतूस के साथ एक अपराधी को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी रवि कुमार पंडित थाना क्षेत्र के झिटकिया कलौतहा वार्ड 7 का रहने वाला है। मामले में अरार थाना में पदस्थापित पीटीसी राजीव रंजन के बयान पर केस दर्ज किया गया है। पता चला कि बीते शनिवार को दिन में गश्ती के दौरान आरोपी के बारे में सूचना मिली कि हथियार से लैस एक अपराधी बाइक से चतरा पुल पार कर कलौतहा की ओर जाने वाला है। सूचना मिलते ही दोपहर तीन बजे कलौतहा धार के समीप कच्ची सड़क पर घेराबंदी कर वाहन जांच शुरू की गई। इसी दौरान एचएफ डीलक्स बाइक बीआर 34 सी 5657 पर सवार एक युवक पर नजर पड़ी। पुलिस वाहन को देख कर वह बाइक छोड़ कर भागने लगा। पुलिस बलों के साथ खदेड़ कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के क्रम में उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.