देवघर, फरवरी 8 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार मध्य रात्रि शिक्षा सभा चौक व बाजला चौक के आसपास फायरिंग की सूचना नगर पुलिस को मिली। दो विशेष टीमों का गठन कर अलग-अलग क्षेत्र में छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान जलसार पार्क के समीप से चार संदिग्ध युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए युवकों की तलाशी लेने पर एक युवक के पास से लोडेड आर्म्स सहित एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। हथियार बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी से सघन पूछताछ शुरू कर दी। हिरासत में लिए गए चारों युवक रिखिया, कुंडा व नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पूछताछ के क्रम में एक युवक ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई। उस आधार पर पुलिस आगे के कार्रवाई की योजना बना रही है। युवक की निशानदेही पर पुलिस अन्य संभावित ठिकानों पर छा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.