बिजनौर, फरवरी 5 -- बढ़ापुर। क्षेत्र के गांव बेनीपुर मार्ग पर एक लोडिंग वाहन नील गाय से टकराकर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे में वाहन चालक घायल हो गया। थाना मंडावली क्षेत्र के गांव मुस्सेपुर निवासी अंकित कुमार टाइल्स लेकर ग्राम हरेवली गया था वहां से वापस लौटते समय बेनीपुर-हरेवली मार्ग पर गांव बेनीपुर के पास अचानक खेत ने निकली नीलगाय सड़क पर आ गई और वाहन नीलगाय से टकराकर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे में वाहन चालक अंकित घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को वाहन से बाहर निकालकर वही पास के चिकित्सक से उपचार दिलाया और ट्रैक्टर की मदद से वाहन को खेत से निकलवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...