प्रयागराज, फरवरी 16 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कलक्ट्रेट में सोमवार को उस वक्त हंगामा हो गया जब परिसर में प्रवेश कर रहे एक अधिवक्ता को मालवाहक वाहन से टक्कर लग गई। टक्कर से अधिवक्ता का पांव टूट गया। फर्श पर खून देखकर साथी भड़क उठे और नाराजगी जाहिर की। उस वक्त डीएम अपने कार्यालय में जन सुनवाई कर रहे थे। तकरीबन 15-20 अधिवक्ता बाहर जमा हुए और शोरशराबा करने लगे। डीएम बाहर पहुंचे से तो उनसे वकीलों ने मदद की गुहार लगाई। आरोप लगाया कि डीएम कार्यालय की ओर से निकल रहे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के वाहन से टक्कर लगी है, जिसके बाद अधिकारी वहां से नदारद हो गए। साथी वकील घायल को लेकर अस्पताल गए हैं। सोमवार सुबह लगभग 11:30 बजे डीएम मनीष कुमार वर्मा अपने कार्यालय में बैठकर जन सुनवाई कर रहे थे। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (ट्रेनी आईएएस) अनिमेष वर्मा कार्याल...