उन्नाव, फरवरी 5 -- अचलगंज। थाना क्षेत्र के उन्नाव पुरवा मार्ग स्थित जमुका मोड के पास गुरुवार शाम लोडर व बाइक की सीधी भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गया। हादसे से नाराज परिजन व ग्रामीणों ने नेवरना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मार्ग जाम कर आवश्यक कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया और उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जाम लगाए जाने से तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। दुर्घटना करने वाले वाहन को पकड़ने के आश्वासन पर एक साइड को खाली करवा कर यातायात चालू कराया गया। जमुका मजरा सिंहखेड़ा गांव के रहने वाले 32 वर्षीय राजू पुत्र नन्हक्के 4 साल से दुबई में रहकर वहां शटरिंग लगाने का काम करता था। दो माह पहले गांव आया था। गुरुवार रात दस बजे उसकी अमौसी से फ्ला...