उन्नाव, दिसम्बर 30 -- गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हरदोई उन्नाव मार्ग स्थित मरी कंपनी मोड के पास सोमवार देर रात लोडर व डीसीएम के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही दोनों के चालक बाल बाल बच गए। मगर घटना के दौरान करीब आधा घंटा तक जाम की स्थित बनी रही। बंदायू के रहने वाले चालक सलीम डीसीएम में उन्नाव क्षेत्र से पशु आहार लोडकर बंदायू लेकर जा रहा था। देर रात बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हरदोई उन्नाव मार्ग स्थित मरी कंपनी मोड के निकट सामने से आ रहे लोडर से उसकी आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही दोनों के चालक बाल बाल बच गए। इस हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का रेस्क्यू कर आवागमन बहाल कराया। इस दौरान करीब आधे घंटा ...