हरदोई, फरवरी 6 -- हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र में प्रताप नगर मार्ग पर हुसैनपुर गांव स्थित गोशाला के सामने शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। दहेज की सामग्री से लदा लोडर ओवरटेक के दौरान बिजली पोल से टकरा गया। जिससे लोडर पर सामान के ऊपर बैठे दूल्हे के चचेरे भाई की मौत हो गई। ओड़ाधार, प्रताप नगर चौराहा बघौली रोड निवासी 22 वर्षीय अमन द्विवेदी दो भाइयों में छोटा था। वह बड़े भाई हर्षित के साथ नोएडा में एक निजी कंपनी में था। अमन चचेरे भाई दुर्गेश की शादी में शामिल होने के लिए दो फरवरी को घर आया था। बारात पांच फरवरी को माधौगंज कस्बे के एक निजी गेस्ट हाउस गई थी। शादी के बाद शुक्रवार को दहेज में मिला सामान लोडर पर लादकर अमन घर लौट रहा था। वह लोडर में सामान के ऊपर बैठा था। परिजनों ने बताया कि बघौली प्रताप नगर मार्ग पर हुसैनपुर गांव के पास गोशाला के सामने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.