प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 14 -- रानीगंज कैथौला, हिन्दुस्तान संवाद। तेज रफ्तार लोडर से टकराकर पिकअप चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि लोडर चालक सहित उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर भेज दिया। हादसे के चलते मौके पर देर तक चीख पुकार मची रही। उदयपुर थाना क्षेत्र के कसिहा गांव निवासी 40 वर्षीय पवन कुमार दुबे पिकअप चलाता था। वह शनिवार दोपहर अगई राहाटीकर मार्ग पर जा रहा था। अगई गांव के पास सामने से लोडर लेकर आ रहे बहराइच के फौरीघाट सधवापुर गोकुलपुर निवासी 30 वर्षीय विश्वनाथ यादव से टक्कर हो गई। इसमें दोनों चालक के साथ लोडर पर सवार उदयपुर तेजा का पुरवा के 20 वर्षीय शिव प्रकाश, गौरांग के 45 वर्षीय रामप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लालगंज ट्रामा सेंटर ले गई। ट्रामा सेंटर में पिकअप च...