उन्नाव, फरवरी 22 -- पुरवा। क्षेत्र के चंदीगढ़ी चौराहे के निकट लोडर ने स्कूटी सवार दो युवक ों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव निवासी रौनक 19 पुत्र किशन कुमार तथा सुमित 20 पुत्र रामदास स्कूटी से मिर्री चौराहा अपने नाना को लेने जा रहे थे। चंदीगढ़ी के निकट सामने आ रहे लोडर ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक घायल हो गए। लोगों ने उन्हे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां रौनक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...