प्रयागराज, जनवरी 1 -- खुल्दाबाद क्षेत्र में गुरुवार को लोडर की टक्कर से धूमनगंज निवासी एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा चौफटका ओवर ब्रिज के समीप उस समय हुआ जब मजदूर काम कर जा रहा था। अबूबकरपुर निवासी बुधिराम का 48 वर्षीय बेटा रतन कुमार प्रजापति मजदूरी करता था। गुरुवार सुबह वह पैदल ही काम पर पर जा रहा था। लगभग साढ़े 10 बजे चौफटका ओवर ब्रिज के पास करबला क्षेत्र में लोडर मैजिक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए काल्विन अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। रतन कुमार के चचिया ससुर नरेश कुमार निवासी कसारी मसारी ने गाड़ी नंबर के आधार पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल मजदूर ने दम तोड़ा सड़क हादसे में घायल मजदूर 38 वर्षीय मुमताज अली निवासी पलरा पश्चिम शरीरा कौशाम्बी ने इलाज के दौरान ...