आगरा वार्ता, अक्टूबर 7 -- उत्तर प्रदेश में आगरा के एत्मादपुर इलाके में मंगलवार सुबह नेशनल हाइवे 19 पर मिनी लोडर गाड़ी से टकराने के बाद कंटेनर बीच सड़क आग के गोले में तब्दील हो गया। आग लगते ही अफरातफरी मच गयी। किसी बड़ी अनहोनी की आशंका में दोनों तरफ वाहन रुक गए। इससे कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घटना सुबह छह बजे हुई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ियां ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आसपास के लोग भी दहशत में आ गये लेकिन गनीमत ये रही कि वक्त पर दमकल के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया तब जा कर लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के मुताबिक नई कारों को लेकर कंटेनर गुरूग्राम से झारखंड के धनबाद के लिये रवाना हुआ था। आगरा में नेशनल हाइवे से गुजर रहा था। तभी एक मिनी लोडर सीधे कंटेनर के ईंधन टैंक से टकरा गया। ईंधन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.