बांदा, जुलाई 9 -- बांदा। संवाददाता तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पति और भांजा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। मर्का कस्बा निवासी 68 वर्षीय गुजरिया पत्नी मोहन किसी काम से कालूपुर गांव गई थी। शाम को अपने भांजे भुरवा और पति के साथ बाइक से गांव लौट रही थी। गांव के समीप पीछे से आए लेाडर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे गुजरिया, उसका पति व भांजा घायल हो गए। सभी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गुजरिया ने दमतोड़ दिया। मृतका के बेटे सोनू ने बताया कि उसकी मां बाइक से लौट रही थी, तभी लोडर ने टक्कर मार दिया। इससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद लोडर समेत चालक मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.