कन्नौज, फरवरी 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव के पास तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए, सभी को एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख तीनों घायलों को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों में कोहराम मचा रहा। फर्रुखाबाद के जहानगंज थानांतर्गत नगला रघोल निवासी कुलदीप कुमार पुत्र सुदामा, पत्नी उमा, दो साल की पुत्री रागिनी और चचेरे भाई नीरज 30 पुत्र हरिश्चंद्र के साथ अपने मामा सत्यभान के गांव तरैया रामनगर जा रहे थे। जब वह लोग विशुनगढ़ थाना क्षेत्र में रैपुरा गांव के मोड़ पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.