कानपुर, फरवरी 11 -- शिवली,संवाददाता। किसान नगर-भेवान नहर रोड पर शिवली कोतवाली क्षेत्र के भंगापुरवा के सामने तेज रफ्तार लोडर की चपेट में आकर मेहरबान सिंह का पुरवा निवासी बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर दोनों घायलों को सीएचसी शिवली भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख कानपुर रेफर कर दिया। मेहरबान सिंह का पुरवा गुजैनी कानपुर निवासी तेइस वर्षीय ओम प्रकाश यादव दूध का कारोबार करता था। बुधवार को वह अपनी पत्नी साधना के साथ सहायल औरैया जा रहा था। किसान नगर-भेवान मार्ग पर शिवली कोतवाली क्षेत्र के भंगापुरवा के सामने दोपहर में तेज रफ्तार लोडर की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपति उछलकर बाइक सहित दूर जा गिरे। इससे दोन...