बांदा, दिसम्बर 8 -- बांदा। संवाददाता तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार कर घायल कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। मटौध कस्बा निवासी 16 वर्षीय शुभभ तिवारी पुत्र रतनाकर तिवारी रविवार की दोपहर अपने साथी 17वर्षीय समीद पुत्र जमशेर के साथ बाइक में बैठकर बांदा बाइक की नंबर प्लेट लेने आ रहे थे। तभी चिलेहटा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे दोनो लोग घयल हो गए। दोनो जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। एक अन्य घटना में शहर के फूटा कुआ निवासी 62वर्षीय सुग्रीव पुत्र छोटेलाल बाइक से जा रहा था। रास्ते में गिर कर घायल हो गया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...