कौशाम्बी, फरवरी 2 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाने के नौवापुर गांव के समीप सोमवार शाम अनियंत्रित लोडर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पिपरहाई गांव निवासी धरमपाल पुत्र अमरजीत अपने साथी पहाड़ी लाल पुत्र भैयालाल के साथ सोमवार शाम ई-रिक्शा से सामान खरीदने मनौरी बाजार जा रहा था। इसी दौरान नौवापुर गांव के समीप सामने से आ रहे अनियंत्रित लोडर ने रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को काफी चोटें आईं। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।...