उन्नाव, फरवरी 10 -- पुरवा, संवाददाता। मिर्री चौराहा के पास रविवार देर रात सड़क पार कर रहे पल्लेदार को लोडर ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के बाद गुजरे अज्ञात वाहन में फंस कर वह 20 मीटर तक घिसटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सोमवार सुबह पल्लेदार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के टीकरकला गांव के रहने वाले 51 वर्षीय रमाकांत पल्लेदारी का काम करता था। रविवार रात ट्रक का माल उतार कर नगर के मिर्री चौराहा से घर जाने के लिए सड़क पार करने लगा। तभी तेज रफ़्तार आ रहे लोडर ने पल्लेदार रमाकांत को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया। हादसे के समय अज्ञात वाहन घायल रमाकांत को करीब बीस मीटर तक घसीट ले गया। लोगों की मदद से घायल पल्लेदार को सीएचसी लाया ग...