लखनऊ, दिसम्बर 12 -- वृंदावन योजना सेक्टर सात में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार लोडर ने एक बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार दंपति गिरे और लोडर में फंसकर करीब 10 मीटर तक घिसटते चले गए। हादसे के बाद चालक ने लोडर किनारे लगाया और छोड़कर भागने लगा। इस बीच विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने उसे भी ठोंक दिया। तीनों को गंभीर हालत में पुलिस ने अपेक्स ट्रामा में भर्ती कराया गया है। तेलीबाग खरिका निवासी अनिल शर्मा शक्ति भवन में कर्मचारी हैं। शुक्रवार शाम वह पत्नी सरिता शर्मा के साथ बाइक से वृंदावन योजना की ओर जा रहे थे। इस बीच वृंदावन योजना सेक्टर सात चिरैयाबाग के पास डाला चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से अनिल और उनकी पत्नी सरिता बाइक से गिरीं और लोडर में नीचे फंस गई। करीब 10 मीटर तक दोनों घिसटते चले गए। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक ने लोडर किना...