पटना, जनवरी 30 -- लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर 12 पदाधिकारियों को राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। इनमें धीरेंद्र कुमार सिन्हा 'मुन्ना', अरुण भारती, राजेश वर्मा, शाम्भवी चौधरी, राजू तिवारी, अजय पांडेय, मुरारी गौतम, राजेश भट्ट, विनीत सिंह, रितेश कुमार शर्मा, आलोक रंजन एवं प्रणव कुमार शामिल हैं। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने इनके मनोनयन की सूचना जारी कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...