पटना, फरवरी 5 -- लोजपा (रामविलास) ने पंचायत स्तर तक संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर जिला प्रभारियों की तैनाती की है। नवनियुक्त जिला प्रभारी संबंधित जिलाध्यक्ष से मिलकर पार्टी की पंचायत, प्रखंड और जिला इकाई को मजबूत करने का काम करेंगे। प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पाण्डेय के हस्ताक्षर से जारी पत्र के मुताबिक, प्रदेश उपाध्यक्ष शिशिर राय को बक्सर तो प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ओम प्रकाश सोनू को पूर्णिया और अररिया जिले का प्रभारी बनाया गया है। महासचिव आनंद कुमार सिंह चार जिला तो प्रधान महासचिव मनीष कुमार सिंह तीन जिले के प्रभारी बनाए गए हैं। जिलाध्यक्ष के काम की समीक्षा जिला प्रभारी और जिला प्रभारी के काम की समीक्षा संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पाण्डेय करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...