पटना, जुलाई 29 -- लोजपा (रामविलास) के पूर्व खगड़िया जिलाध्यक्ष शिवराज यादव, प्रदेश महासचिव रहे रतन पासवान सहित करीब तीन दर्जन पदाधिकारियों व नेताओं ने मंगलवार को रालोजपा की सदस्यता ग्रहण की। रालोजपा राज्य कार्यालय में आयोजित इस मिलन समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। मौके पर पूर्व सांसद चंदन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल, प्रधान महासचिव केशव सिंह आदि मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष प्रिस राज पासवान ने शिवराज यादव को रालोजपा का खगड़िया जिला अध्यक्ष एवं रतन पासवान को पार्टी का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। पत्रकारों से बातचीत में राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने कहा कि हमारी पार्टी पूरी मजबूती से विधानसभा चुनाव की तैयारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.