बेगुसराय, नवम्बर 21 -- बलिया, एक संवाददाता। बखरी विधानसभा से लोजपा (आर) से विधायक चुने गये संजय पासवान के गुरुवार को बिहार सरकार में मंत्री पद मिलने पर लोजपा नेताओं में खुशी देखी जा रही है। साहेबपुरकमाल विधानसभा से लोजपा (आर) के प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार उर्फ सुरेन्द्र विवेक, बलिया प्रखंड अध्यक्ष सच्चिदानंद पासवान, भोला पासवान, दिलीप पासवान, गोविन्द पासवान, रंजीत यादव, राजेश पासवान, रूपनारायण पासवान, राजेश पासवान आदि ने कहा कि बखरी विधानसभा सीट से संजय पासवान की जीत कार्यकर्ताओं की जीत है। वे जमीनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने विगत 24 साल से पार्टी को सींचने का कार्य किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...