धनबाद, नवम्बर 29 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ स्थित कतरास क्लब में शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी लेबर सेल का 25 वां स्थापना दिवस मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन प्रदेश अध्यक्ष दिनेश पासवान ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज पूरे भारत में छोटे बड़े कई श्रमिक संगठन हैं। लेकिन श्रमिकों की मूलभूत समस्याओं के प्रति कोई गंभीर नहीं है। जिसके कारण मजदूर वर्ग काफी परेशान है। कहा कि ऐसे में एकमात्र लेबर सेल संघ ही जो मजदूरों की समस्याओं के प्रति गंभीरता दिखाते हुए संघर्ष कर रही है। जिसके कारण श्रमिकों का अब अधिक झुकाव उनके संघ की ओर है। संघ ने श्रमिकों को लेकर अब तक जो भी लड़ाई लड़ी है, उसमें सफलता मिली है। कार्यक्रम को जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, हरेराम दुसाध, जगदीश पासवान, बुधन भुईयां, रामनंदन पासवान, मुन्ना प...