जहानाबाद, मार्च 20 -- अरवल, निज संवाददाता। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पार्टी के सदस्यता अभियान एवं युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने की। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव सुनील यादव ने कहा कि पार्टी के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के विजन से प्रभावित होकर बड़ी संख्या युवा लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोजपा रामविलास युवा जिलाध्यक्ष विकास कुमार , महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिव्या भारती , छात्र प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश आज़ाद , अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जसीम अहमद , अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रविन्द्र चंद्रवंशी , संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष सिंटू कुमार कार्यकर्ता उपस्थित थे। फोटो- 20 मार्च...