आरा, अप्रैल 1 -- आरा, हमारे संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की बदौलत एनडीए को बिहार में 225 सीटें मिलेंगी। इससे पूर्ण बहुमत में सरकार बनेगी। लोजपा रामविलास पार्टी की चरपोखरी में मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने यह बात कही। इसके लिए कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं को अभी से ही जुट जाने का आह्वान किया। प्रखंड अध्यक्ष रणजीत पासवान की अध्यक्षता में पंचायत अध्यक्षों की बैठक की गई। इस दौरान पार्टी का संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर चलाने को कहा गया। साथ ही पार्टी की मजबूती के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बूथ लेबल एजेंट की प्रतिनियुक्ति करने की बात कही गई। इस दौरान प्रत्येक प्रखंड में दो हजार नए सदस्य बनाने की बात कही गई। इससे पार्टी के सुप्रीमो चिराग पासवान का सपना साकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.