पलामू, फरवरी 8 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। लोजपा(रामविलास) नेता सह दाऊदनगर ( बिहार) क्षेत्र के विधायक डॉ प्रकाश चंद ने मेदिनीनगर नगर निगम से मेयर प्रत्याशी अरूणा शंकर को समर्थन देते हुए रविवार कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरूणा शंकर के कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में झारखंड के पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भानू प्रताप साही, डालटनगंज से विधायक आलोक चौरसिया, भाजपा के झारखंड प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, पलामू चैंबर के अध्यक्ष आनंद शंकर, लोजपा के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह आदि उपस्थित होकर आगामी रणनीति पर विमर्श किया। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने कहा कि मेदिनीनगर के सर्वांगीण विकास के लिए एक विजनरी नेतृत्व की आवश्यकता है, जो अरुणा शंकर के रूप में...