धनबाद, अक्टूबर 6 -- धनबाद, संवाददाता गांधी सेवा सदन में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की जिला स्तरीय बैठक रविवार को हुई। अध्यक्षता एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण देव कुमार ने की। बैठक में पार्टी की वर्तमान स्थिति, संगठन विस्तार, बिहार विधानसभा चुनाव और झारखंड में निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस बार लोजपा बिहार की सभी विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। प्रदेश के प्रधान महासचिव दिनेश कुमार पासवान ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक अपनी नीतियों को पहुंचाना और गरीब, मजदूर, दलित, पिछड़े तबके की आवाज़ को मजबूती देना है। बैठक में जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान, वरिष्ठ नेता राम सिंहासन शर्मा, मनुजय पासवान, मिथिलेश पासवान, महेश पासवान, राजू कुमार वर्मा, कृष्णा पासवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.