हाजीपुर, फरवरी 24 -- पटेढ़ी बेलसर । संवाद सूत्र बेलसर थाना क्षेत्र के जारंग रामपुर गांव निवासी लोजपा नेता अमन कुमार की बीती रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह घटना रविवार की देर रात मुजफ्फरपुर में घटित हुई। हादसे में लोजपा नेता की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मृत लोजपा नेता जारंग गांव निवासी शिक्षक मनोज कुमार सिंह के 30 वर्षीय पुत्र अमन कुमार थे। पिछले कुछ दिनों में लोजपा में काफी सक्रिय थे। स्थानीय ग्रामीण राहुल कुमार ने बताया कि 22 फरवरी को मुजफ्फरपुर में किसी काम के लिए जा रहे थे कि इसी दौरान सड़क दुर्घटना में अमन की मौत हो गई। सोमवार की दोपहर जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान गांव का माहौल गमगीन हो गया। शव लेकर घर पहुंचते ही मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जबकि पिता गहरे सदमे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.